दिल्ली में समर्पण निधि कार्य में लगे कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

  कालपी। गत 10 फरवरी को दिल्ली में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की समर्पण निधि के कार्य में लगे कार्यकर्ता की मुस्लिम जेहादियों द्वारा धमकाए जाने के बाद की गई हत्या के विरोध में बजरंग दल सहित हिंदू संगठन के लोगों ने नगर में दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी जयेंद्र कुमार को सौंपते हुए रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने के अलावा छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।रविवार की सुबह बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी व हिंदू जागरण मंच कालपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गत 10 फरवरी 2021 को दिल्ली के मंगोलपुरी में रहने वाले रिंकू शर्मा के घर में घुसकर मुस्लिम जेहादियों द्वारा एकत्रित होकर उनके घर में हमला बोल दिया तथा सिलेंडर विस्फोट के माध्यम से उनके पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश पूरी न होने पर रिंकू शर्मा की पीठ पर हमलावरों द्वारा चाकुओं से वार किया गया जिससे उनकी अस्पताल में मौत हो गई। हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि रिंकू शर्मा से इन लोगों ने अयोध्या में चल रहे मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए 15 जनवरी से 27 फरवरी के इस समर्पण महाअभियान में सक्रिय रूप से काम न करने की धमकी दी थी तथा मुस्लिम जेहादियों द्वारा धमकाया गया था जिसकी सूचना दिल्ली पुलिस को की गई। कोई कार्रवाई न होने से जेहादी इस घटना को अंजाम देने में सफल रहे। उपजिलाधिकारी जयेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा की सजा, परिवार को सरकारी नौकरी व एक करोड़ की आर्थिक सहायता तथा मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में हिंदुओं की सुरक्षा व शस्त्र लाइसेंस सहित छह सूत्रीय मांग रखी। इस दौरान जिला सह संयोजक दीपक शर्मा, कन्हैया मिश्रा, नीलाभ शुक्ला, हर्ष विश्नोई, पुष्पेंद्र राजावत, राहुल द्विवेदी, रमन कुशवाहा, बृजेश गुप्ता, आलोक यादव, सर्वेश ठाकुर, दिनेश गुप्ता, पंकज कुमार, छोटू राजा, अजय कुमार, शुभम प्रजापति आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।  बजरंग दल व विहिप ने जुलूस निकाल दिया ज्ञापनकोंच।  10 फरवरी को दिल्ली में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में रविवार को बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद नगर इकाई कोंच के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन दर्ज कराते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अशोक कुमार को सौंपते हुए मांग की कि रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी देते हुए अन्य हमलावरों पर रासुका लगाते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। वहीं रिंकू शर्मा के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देते हुए परिवारीजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए और देश भर में सरकारी जमीनों पर मुस्लिमों द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमणों को हटाते हुए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में हिंदू युवकों को आत्मरक्षार्थ शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। ज्ञापन देने के पहले विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने एक जुलूस निकाला जो लवली चौराहे से प्रारंभ होकर बर्तन बाजार चंदकुंआ होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा। इस दौरान बजरंग दल के नगर संयोजक आकाश उदैनिया, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष साकेत शांडिल्य, सुरक्षा प्रमुख गौरव सोनी, नगर संयोजक आयुष गौतम, कन्हैया गोस्वामी, अमन पटेल, अमित कुशवाहा, नरोत्तम व्यास सहित भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।  दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग कीजालौन। बजरंग दल के नगर संयोजक सुलखान सिंह, सह संयोजक नानू श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को बजरंग दल के नेता रिंकू शर्मा की हत्या को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार को सौंपकर बताया कि बीती 10 फरवरी को राम मंदिर के लिए समर्पण राशि इकट्ठा कर रहे रिंकू शर्मा की हत्या कर दी गई। उन्होंने उख्त मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने एवं दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने रिंकू की हत्या के मामले में पीडि़त परिवार की सुरक्षा के साथ ही परिवार को आर्थिक मदद एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है।। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में हिंदू युवाओं को सुरक्षा कि दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस दिलाने की भी मांग की है। इस मौके पर राज वर्मा, नमन दीक्षित, घनश्याम तिवारी, धर्मेंद्र राठौर, योगेश प्रजापति आकाश, शिवम, वासू, आयुष, हर्ष, श्रीकांत, हर्ष, यश, निक्की,  अमित, गणेश शंकर, अमित सेंगर, राम आदि युवा सम्मलित थे।  

Leave a comment