उरई। चौकी पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने शनिवार देर रात आटा क्षेत्र के ग्राम कहटा निवासी अशोक कुमार के सूने घर को निशाना बनाया और कमरे के ताले तोडक़र बक्से में रखे पैंतीस हजार रुपए नगद व एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, सोने के टाप्स, नाक की नथुनिया, दो जोड़ी, सोने का मंगलसूत्र, सोने का लाकेट, बच्चों की हाय चुरा ले गए।अशोक ने फोन पर बताया कि उसकी लडक़ी अरुण कुमारी की शादी अप्रैल में हुई थी और उसका  भी कुछ सामान मायके में ही रखा था। उसने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। अशोक के घर चोरी करने के बाद चोर उसके भाई संतराम के घर को उस वक्त घुसे जब उसका पूरा परिवार सो रहा था तभी चोरो ने कमरे में रखे बक्से के ताले तोडक़र तेईस हजार रुपए नगद उड़ा दिए। जब चोर घर में और सामान खोज रहे थे तब संतराम की पत्नी को उनकी आहट मिल गई। इससे वह जाग गई और उसने आवाज दी जिस पर चोर भागने लगे। परिजनों ने उनका पीछा किया तो चोरों ने हवाई फायर करके उनमें दहशत पैदा कर दी। परिजनों ने घटना की सूचना रात को ही चौकी पुलिस को दी। खबर पाकर 112 पुलिस व चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए।

Leave a comment