उरई। अपर पुलिस अधीक्षक डा0 अवधेश कुमार सिंह ने रविवार की शाम कालपी रोड स्थित अल-बैक रेस्टोरेन्ट का शुभारंभ किया। इस दौरान अफसार बाबा ने उनकी अगवानी की। डा0 अब्दुल कुददूस बाल रोग विशेषज्ञ ने स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
इसके पहले रेस्टोरेन्ट के मालिक तौसीफ ने उनका स्वागत किया और उन्हें रेस्टोरेन्ट का अवलोकन कराकर विशेषतायें बतायी । समय चक्र टाइम्स के मण्डल ब्यूरो प्रमुख रमाकान्त त्रिपाठी, कैलाश याज्ञिक पत्रकार व कई अन्य प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।

Leave a comment