जालौन। विद्या की देवी माता सरस्वती के प्राकट्य रूप बंसत पंचमी के मौके पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर गायत्री यज्ञ एवं सरस्वती पूजन किया गया।मंगलवार को बंसत पंचमी के मौके पर मनोहरलाल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं योग वेलनेस सेंटर में गायत्री यज्ञ एवं सरस्वती पूजन का र्काकरम किया गया जिसमें ऊषा गुप्ता व अखिलेश गुप्ता मुख्य यजमान रहे। योग सहायक विवेक सिंह ने विधिविधान से यज्ञ संपन्न कराया जिसमें सबके कल्याण के लिए गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से आहूति दी गई। इस मौके पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. एमडी आर्या, चेयरमैन गिरीश कुमार गुप्ता, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अमर सिंह, डा. वेदप्रकाश शर्मा, डा. पूजा सिंह राजपूत, अरविंद कुशवाहा, स्टाफ नर्स नेहा सिंह, प्रियंका देवी, राहुल पाठक, भगवती प्रसाद मिश्रा, नीरज सिंह तोमर, अनुराग अग्रवाल, अजीत, कन्हैया, संचित, दीपक, सौरव, सागर, करन आदि मौजूद रहे।








Leave a comment