जालौन। मोहल्ला पहलवान में जल संचय के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाएगा जिसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के बनने से जल की बर्बादी पर रोक लगेगी।नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता व ईओ डीडी सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि नगर में अभी तक वाटर हर्वेस्टिंग सिस्टम नहीं बना है जिससे वर्षा जल समेत अन्य समस्त प्रकार का जल बर्बाद हो जाता है। उसका कोई उपयोग नहीं हो पाता है। यदि जल का संरक्षण किया जाता है कि तो उसे पुन: प्रयोग में लाया जा सकता है। वैसे भी पानी की लगातार कमी होती जा रही है इसलिए पानी को बचाने के लिए और भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए जल संरक्षण की आवश्यता महसूस हो रही है। नगर पालिका द्वारा जल संरक्षण की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए मोहल्ला पहलवानबाड़ा स्थित तालाब के पास एक स्थान का चयन किया गया है जहां वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाएगा। वाटर हार्वेसिस्टंग सिस्टम को बनाने के लिए रुपरेखा बनाई जा रही है। साथ ही प्रस्ताव को डीएम के पास भेज दिया गया है। जैसे ही अनुमोदन होता है तो वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे उम्मीद है कि पानी की बर्बादी पर रोक लगेगी साथ ही नगर में भूजल स्तर को भी बनाए रखा जा सकता है क्योंकि अभी देखने में आया है कि गर्मी के मौसम में भूगर्भ जल स्तर नीचे चला जाता है जिससे हैंडपंप पानी देना बंद कर देते हैं। यदि भूगर्भ जल स्तर को बनाया रखा जा सके तो वाटर लेवल नीचे जाने की आशंका नहीं रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई शीघ्र ही वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का कार्य शुरू होगा जिससे नगरवासियों को पेयजल की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।







Leave a comment