जालौन। शिवपाल यादव फैंस एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का छाछठवां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया और शिवपाल यादव की दीर्घायु की कामना की।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का छाछठवां जन्मदिन सुमित त्रिपाठी के आवास पर मनाया गया जिसमें शिवपाल यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री दीपू त्रिपाठी ने केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं को खिलाया। इस दौरान जनपद की सडक़ों व पुलों के निर्माण में शिवपाल यादव के योगदान की चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने शिवापाल यादव की दीर्घायु की भी कामना की। इस मौके पर विजय शुक्ला, रविंद्र दीक्षित, रामकुमार यादव, भगवानदास रायकवार, फीरोज मंसूरी, सोनू मंसूरी, सलीम मंसूरी, रणजीत राजपूत, रिंकू गुर्जर, नीलू यादव, हनुमंत चौधरी, लाला यादव, रामजीवन याज्ञिक, जहरुल मंसूरी, मुस्ताक मंसूरी, ऋषभ पटेल, आशीष त्रिपाठी, आशीष कौशिक, दिनेश शर्मा, कुलदीप चंदेल, यूनिस, पप्पू विश्वकर्मा, अस्वेंद्र पांचाल आदि मौजूद रहे।







Leave a comment