जालौन। देशी शराब के सत्रह क्वार्टर अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाते समय पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।कोतवाली में तैनात एसआई बलराम शर्मा को सूचना मिली कि चुर्खी रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति झोले में कोई नशीला पदार्थ बेचने के लिए लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र निवासी दबगरान को पकड़ लिया। झोले की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसमें से सत्रह क्वार्टर देशी शराब बरामद की। पुलिस उसे पकडक़र कोतवाली ले आई जहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।







Leave a comment