जीता जागता सुपर कम्प्यूटर नजर आता है ऋषभ, इण्डिया बुक आॅफ रिकार्डस ने नवाजा


उरई। यह बालक जीते जागते सुपर कम्प्यूटर की तरह है। गणित की जटिल गणनाओं को पलक झपकते ही कर डालने वाले ऋषभ महेश्वरी (पुत्र नवनीत -पूजा महेश्वरी ) की उम्र अभी केवल 6 वर्ष 5 महीने है। इस अनोखे बालक को इण्डिया बुक आॅफ रिकार्डस में भी नवाजा गया है।
जिले के गौरव का नन्हा प्रतीक बन चुके ऋषभ महेश्वरी का दाखिला गुरूकुलम पब्लिक स्कूल में है। उसकी असाधारण मेघा को तराशने में टीचर श्रुति महेश्वरी का भी योगदान कम नहीं है। ऋषभ की तरह ही उसका जुडवा भाई राघव भी असाधारण मेंघा के झण्डे गाड रहा है। वैदिक गणित के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के एक कम्पटीशन में तीसरी पोजीशन पर आकर उसने कीर्तिमान कायम किया हैं। गत दिनों अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने ऋषभ और राघव से मुलाकात की । उनका कहना था कि इन बच्चांे को देखकर मुझे अपार खुशी हुयी । उन्होने दोनो बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके लिये शुभकामनाये प्रकट की ।

Leave a comment