उरई। सोमवार शाम को नगर की मंडी चौकी पुलिस क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम कुइया के पास एक संदिग्ध युवक नजर आया जो पुलिस को देखकर भागने लगा।पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित को तमंचा और कारतूस भी मिला। पकड़े गए युवक का नाम राम राजपूत निवासी ग्राम कुइया बताया गया। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल चोरी की है और वह बाइक चोर गैंग का सदस्य है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।

Leave a comment