उरई | जिले  के 12 लाख 78 हजार 538 वोटरों में 6 लाख 84 हजार 34 पुरुष और 5 लाख 79 हजार 118 महिलायें हैं | सबसे ज्यादा वोटर उरई विधान सभा क्षेत्र में 4 लाख 43 हजार 292 वोटर और इसके बाद माधौगढ विधानसभा क्षेत्र में 4 लाख 42 हजार 552 हैं | 3 लाख 92 हजार 694 वोट कालपी विधानसभा क्षेत्र में हैं | जेंडर रेशियो में भी उरई  अव्वल है जहां यह अनुपात 1000 पुरुषों पर 867 महिलाओं का है जबकि जनपदीय वोटर जेंडर रेशियो 847 है | माधौगढ़ में यह रेशियो 841 और कालपी में 831 है |

आयु समूह के हिसाब से देखें तो 18 से 19 वर्ष तक के युवा 2628, 18 से 25 वर्ष तक के 96438 वोटर , 18 से 30 वर्ष तक के 2 लाख 59 हजार 573 मतदाता हैं जबकि 30 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के 3 लाख 43 हजार 942 और 2 लाख 90 हजार 752 मतदाता 40 से 50 वर्ष आयु वर्ग के हैं | 80 प्लस के 31 हजार 127 जबकि 12 हजार 712 वोटर दिव्यांग हैं |  

Leave a comment