भिटारी से अटरा रोड उखड़ कर गड्डो में तब्दील

सिरसाकलार-उरई |

कालपी -मदारीपुर मुख्य मार्ग से भिटारी से होते हुए अटरा तक 6 किलोमीटर रोड 32 साल पहले बना था जो आज उखड़ कर गड्डो में बदल गया है | जेई के अनुसार रोड पीएमजीवाई के तहत पास हो गया है |

बता दें कि महेवा ब्लॉक् के मुख्य मार्ग से भिटारी से होते हुए अटरा तक  कई ग्रामो के आने जाने की दिक़्क़त को देखते हुए बनाया गया था जो आज इतना उखड़ गया है  कि पैदल चलना मुश्किल है |

यह रोड भिटारी , मिशुरपुरा,  अटरा   , जमालपुर , सींगेपुर से बाबई हो कर  उरई को जाती | शॉर्टकट ग्रामो के निवासी सुरेश कुमार मलखान उदयबीर जगनायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि इस रोड का निर्माण 1989 के लगभग हुआ था तब से ऐसा ही उखड़ा पड़ा रहा | कही कोई मरम्मत नही की गई | अभी 1917 में केवल यदा कदा गड्ढे भरे गए थे जिसमें  कुछ ही दिनों में फिर गड्ढे हो गए |  आज इस रोड में इतनी दिक्कत है कि वर्षा होने पर दो पहिया वाहन निकलना मुश्किल होता है , पैदल लोग फिसल कर गिरते है | ग्राम प्रधान मथुरा प्रसाद का कहना है कि रोड के लिए काफी भाग दौड़ की है |आश्वासन भी  मिले पर बात तब होगी जब  रोड बन जाय।

ग्रामीणों का कहना है कि हम सब ज्यादातर किसानी या छोटे छोटे धंधे से जुड़े हैं |  दूध का धंधा सब्जी बागवानी दुकानदारी इन सब मे उखड़ा रास्ता अवरोधक हो रहा है | अगर रोड अच्छा हो जाएगा तो हम लोगो का रोजगार बढ़ेगा जिससे विकास फलीभूत होगा।

Leave a comment