उरई | कोरोना के नये वेरियंट का संक्रमण तेज हो गया है और पिछले साल के शिखर को स्पर्श करने लगा है जिससे जन जीवन सिहर उठा है | गुरुवार को जांचे गए सैम्पल में 124 में वायरस की पुष्टि हुई | इस तरह जनपद में संक्रमितों की संख्या 324 हो गयी है हालांकि अभी किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पडी है |

इस बीच कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए एहतियाती उपायों पर अमल के लिए सख्ती शुरू कर दी गयी है | शुक्रवार से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिए चेकिंग शुरू कर दी जायेगी | विवाह समारोहों में निर्धारित से अधिक उपस्थित रोकने के लिए भी शिकंजा कसा जाएगा |

Leave a comment