उरई | कुठौंद पुलिस ने साइबर क्राइम सैल टीम के सहयोग से आन लाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश करके 2 लोगों को गिरफ्तार किया है |
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने मीडिया से वार्ता में पुलिस के इस सराहनीय कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले कुठौंद निवासी अनुभव शुक्ला ने फायनेंस कंपनी द्वारा खींची हुई गाड़ियों , ट्रक को बेचने के नाम पर गिरोह चलाने वाले अज्ञात लोगों की शिकायत पुलिस अधीक्षक रवि कुमार से की थी जिनसे इसमें धोखाधड़ी करके 7 लाख रूपये रिलायंस रिटेल लिमिटेड के खाते में डलवा लिए गए थे | पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच हेतु कुठौंद पुलिस के साथ साइबर क्राइम सैल की टीम को लगा दिया जिसने छानबीन करके आरोपितों की पहचान कर ली और उन्हें धर दबोचा | आरोपितों के नाम शाहिद हाशमी निवासी जौनपुर और सुमित शर्मा हाथरस बताया गया है | पुलिस अधीक्षक के मुताबिक़ आरोपितों ने जुर्म कुबूल कर लिया और अपनी धोखाधड़ी के तरीके की पूरी जानकारी पुलिस के सामने उगल दी है |
एस पी के अनुसार इनसे एक टाटा कार और 2910 रूपये नकद जब्त किये गए हैं | साथ ही पीड़ित अनुभव शुक्ला द्वारा जमा कराई गयी धन राशि का अवशेष 3 लाख 60 हजार रूपये रिलायंस रिटेल लिमिटेड के खाते में होल्ड करा दिया गया है | पुलिस अधीक्षक ने गुड वर्क में शामिल पुलिस टीम को पांच सौ रूपये का नकद पारितोषक प्रदान किया |








Leave a comment