उरई | सामाजिक और आर्थिक वंचितों के हितों की पूरी मुखरता से आवाज उठाने वाली फारवर्ड ब्लाक पार्टी जिले की विधानसभा सीटों पर जोर आजमायाश करेगी |

   इस क्रम में पार्टी के उच्च नेतृत्व ने कालपी विधानसभा क्षेत्र से युवा और जुझारू कार्यकर्ता राज कुमार कश्यप को उम्मीदवार घोषित किया है | राजकुमार ने उन पर भरोसा जताने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए दावा किया कि वे भारी जन समर्थन जुटा कर कालपी सीट पार्टी की झोली में डालने में कामयाब होंगे |

Leave a comment