दिल्ली | सूत्रों से मिली खबर के अनुसार भाजपा में जालौन जिले के कालपी विधान सभा क्षेत्र से निवृतमान विधायक नरेद्र सिंह जादौन के स्थान पर माधौगढ़ के पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर के नाम पर संसदीय बोर्ड ने अपनी मुहर लगा दी है जबकि माधौगढ़ और उरई सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र के बारे में समाचार लिखे जाने तक कोई फैसला नहीं हो सका है |
महोबा से चरखारी विधान सभा क्षेत्र में निवृतमान विधायक ब्रिजभूषण सिंह राजपूत की उम्मीदवारी बहाल रखी गयी है | महोबा से राकेश गोस्वामी उम्मीदवार रहेंगे | झांसी से रवि शर्मा ,. मऊरानी पुर से प्रागी लाल अहिरवार , बबीना से राजीव पारीछा , गरौठा से जवाहर राजपूत , सिकन्दरा से अजीत पाल , दिबियापुर से लखन राजपूत , अकबरपुर रिनिया से प्रतिभा शुक्ल , कन्नौज से असीम अरुण , कल्यानपुर से नीलिमा कटियार , किदवई नगर से महेश त्रिवेदी , हमीरपुर से बाबूराम निषाद , इटावा सदर से सरिता भदौरिया , महाराजपुर कानपुर से सतीश महाना , छिबरामऊ से अर्चना पाण्डेय उम्मीदवार बनायी गयी हैं |








Leave a comment