
उरई दिनांक 02 फरवरी 2022 (सू0वि0)।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में झांसी-जालौन-ललितपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मतदेय स्थलों के प्रस्ताव हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि झांसी-जालौन-ललितपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र हेतु जनपद जालौन में कुल 13 मतदेय स्थल हैं- विकास खण्ड कार्यालय रामपुरा, विकास खण्ड कार्यालय कुठौन्द, विकास खण्ड कार्यालय माधौगढ़, विकास खण्ड कार्यालय जालौन, विकास खण्ड कार्यालय महेवा, नगर पालिका कार्यालय कालपी, विकास खण्ड कदौरा, जिला पंचायत कार्यालय जालौन, विकास खण्ड कार्यालय डकोर, प्राईमरी स्कूल एट, विकास खण्ड कार्यालय कोंच, विकास खण्ड कार्यालय नदीगांव, श्रीकृष्ण इण्टर कालेज पिरौना। मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन संबंधित उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों द्वारा करा लिया गया है। वर्तमान में स्थापित मतदेय स्थलों पर समस्त मूलभूत सुविधायें उपलब्ध हैं।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी पूनम निगम, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकुर कौशिक, डिप्टी कलेक्टर अजीत, शान्ति स्वरूप भाजपा, नबाब सिंह यादव सपा, भगवती शरण पांचाल बीएसपी, दीपांशु समाधिया, ध्रुव गुप्ता आरएलडी, प्रभु दयाल सीपीआई मौजूद रहे।






Leave a comment