सिरसाकलार-उरई |

कुठौंद ब्लॉक् के गाँव जहटौली में मिशन स्वरोजगार के अंतर्गत दुग्ध उत्पादक स्वयं सहायता समूह वालो को जागरूक कर और ज्यादा लोगो को लाभान्वित करने के लिए सहयोजक ने बैठक की।

बता दें कि ज्योतिबा फाउंडेशन मिशन स्वरोजगार के अंतर्गत ग्राम जहटौली में सावित्री बाई दुग्ध स्वयं सहायता समूह का संचालन 1 माह से हो रहा है जिसमें  आज ज्योतिबा फाउंडेशन के सहयोजक विक्रम पटेल भारती ने बताया कि बैठक के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं व पुरुषों  को जागरूक किया जा रहा जिससे पशु पालक अपने दूध को समूह के माध्यम से बेचकर उचित दाम कमा सकेन  । इसमें गाय भैस का दूध मशीन से फैट निकाल कर लिया जाता है जिसमें  अभी 6 महिला , पुरुष मिल कर जुड़े चुके है जिसमे एक दिन 100  किलो दूध ग्राम से आता है जिसे एक समूह का सदस्य उरई लेकर जाता है \

श्रीकृष्ण , आकांक्षा सेंगर , आकांक्षा गौतम , शाहबुद्दीन आदि सहित  लगभग 6 सदस्य काम करते हैं |  इनका कहना है कि ज्योतिबा फाऊंडेशन के स्वरोजगार के सामूहिक प्रयास से हम सभी को एक रोजगार मिला,  हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा जुड़कर दूध बढ़ाने का है जिससे सभी को लाभ मिले।

पशु पालक जो समूह में दूध देते है नरेंद्रपाल , तुलसीराम , छोटे सूबेदार का कहना है कि समूह के माध्यम से दूध देने से हम लोगो को काफी फायदा हुआ है | 40 से 45 रू प्रति  लीटर का रेट  मिल जाता है | अच्छी फेट आने पे 50 से 55 का भाव हो  जाता है और 10 दिन में नगद पैसा मिलता है जिससे खूब घर का खर्च चलता है हम सभी सभी खुश हैं |  

बैठक में सहयोजक विक्रम पटेल , भारती नैंसी ,  प्रधान योगेश  चौरासिया , ग्राम के संतराम कल्लू , डालचंद्र विश्कर्मा , सोनेलाल,  गुड्डी , रेखा,  मूरती , रैना आदि मौजूद रही।

Leave a comment