लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विज्ञप्ति के अनुसार  गोरखपुर में  कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री गंगा प्रसाद निषाद एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र निषाद व समाजसेवी फिरोज सैकड़ों सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने उक्त लोगों को गमछा ओढ़ाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि निषाद समाज भारी संख्या में उत्तर प्रदेश में रहता है उसके हक एवं अधिकार के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर फिशरमैन कांग्रेस के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष देवेंद्र निषाद, देवेंद्र निषाद ‘‘धनुष’’, संतोष कुमार मांझी, अशोक कुमार कश्यप ,अमित निषाद, संदीप निषाद, अभय पासवान, जावेद खान, सूरज निषाद, छोटू निषाद, अनु निषाद, वाजिद अली, एजाज खान, मुइम, छोटू इदरीसी, फिरोज खान, रामकेश निषाद, जितेंद्र निषाद, आदर्श शर्मा समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a comment