
उरई, 04 फरवरी 2022 ।
मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 को जनपद में मतदान को शत प्रतिशत मतदान कराये जाने हेतु मतदाता जागरुकता सम्बंधी कार्यशाला का शुभारम्भ ऑनलाइन गूगल मीट द्वारा किया गया । कार्यशाला में जिला विद्यालय निरीक्षक, भगवत पटेल (नोडल अधिकारी), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचन्द्र यादव, जिला विकास अधिकारी, सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एन0डी0 तिवारी, संजीव कुमार, मास्टर ट्रेनर निर्वाचन, संजय सिंह परमार्थ, संजय सिंहाल (सदस्य- मतदाता जागरुकता , क्रियान्वयन समिति) तथा डकोर ब्लॉक / उरई नगर क्षेत्र के समस्त शिक्षको / छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग कर मतदान जागरुकता सम्बंधी संदेश देते हुये कार्यशाला को सफल बनाया। संजीव त्यागी(सदस्य, जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति), कु0 नौशीन(छात्रा) द्वारा मतदान जागरुकात सम्बंधी गीत की प्रस्तुति दी तथा ऑनलाइन कार्यशाला में जुडे अन्य लोगो ने मतदान हेतु प्रेरित किये जाने वाले संदेश देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्ष- 2005,2006 एवं 2007 के जन्मे बच्चों के अभिभावक उनका टीकाकरण अवश्य करा ले एवं अपने घर में घर के सदस्यों को वोट डालने के लिये अवश्य प्रेरित करें। भगवत पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक / नोडल अधिकारी ने अपने संबोधन में नारा दिया- “मतदान की पाती घर-घर जाती, वोट डालने का संदेश लाती“ और उन्होंने समस्त अध्यापकों से कहा कि सभी अध्यापक अपना स्वयं का स्वीप प्लान बनाते हुये अधिक से अधिक लोगो को मतदान हेतु जागरुक करेंगे और बूथ की साज- सज्जा हेतु पेन्टिंग और रंगोली कार्यक्रम करवायेगे। तथा 07 फरबरी 2022 से वोट चौपाल की शुरुआत प्रत्येक बूथ पर प्रधानाचार्य सम्बन्धित हाईस्कूल/ इंटरमिटीएड व बेसिक शिक्षा करेगें। जनपद में जितने बूथों पर 80% से अधिक मतदान होगा वहाँ के बूथ अम्बेसडर व प्रधानचार्य को सम्मानित किया जाएगा।







Leave a comment