उरई दिनांक 03 फरवरी 2022(सू०वि०)।
अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे)/प्रभारी अधिकारी (पोस्टर बैलेट) विशाल कुमार यादव ने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में निर्वाचन डयूटी में नियुक्त कार्मिकों का विधानसभा वार पोस्टल बैलेट से मतदान द्वितीय प्रशिक्षण में दिनांक 09.02.2022 से दिनाँक 14.02.2022 तक प्रथम पाली में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्मिको हेतु मतदान समय अपरान्ह 1.00 बजे से सायंकाल 4.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्मिको हेतु मतदान सांयकाल समय 5:00 बजे से 8:00 तक प्रशिक्षण स्थल राजकीय इण्टर कॉलेज उरई पर एवं मतदान पार्टियों के रवानगी स्थल नवीन गल्ला मण्डी कालपी रोड उरई पर दिनांक 19.02.2022 को समय प्रातः 8.00 बजे से मतदान पार्टियों के रवानगी के समय तक किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार प्रत्याशी या प्रतिनिधि को मतदान प्रारम्भ से मतदान के अन्त तक उपस्थित रहने के निर्देश प्राप्त हुये है। अतः जनपद जालौन के अन्तर्गत विधानसभा-219 माधौगढ़, विधानसभा-220 कालपी एवं विधानसभा – 221 उरई के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी को अवगत कराया जाता है कृपया स्वयं या अपने प्रतिनिधि को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करे।







Leave a comment