उरई | विदा लेती सर्दी के बीच मौसम ने गुरुवार को कहर बरसा दिया जिससे किसानों के अरमानों को जबरदस्त आघात पहुंचा | जिले के कई भागों में आज शाम बारिश के साथ ओले गिरे जिससे खेतों में लहलहा रही मटर , चना और गेंहू की फसल चौपट हो गयी |

  इसी बीच कालपी से वरिष्ठ पत्रकार  सलीम अंसारी की रिपोर्ट के मुताबिक़ गुरुवार की शाम 6 बजे  बादल छा जाने के साथ ही आसमान से ओलों की बौछार होने लगी। फलस्वरूप कालपी के नागरिक सहम गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे काले बादल छाने के साथ ही हवा चलने लगी।शाम 6 बजे आसमान से ओले बरसने लगे। ओलों का साइज़ भी 50-50 ग्राम तक रहा। ओलों की बौछार देखकर बाजार से लेकर बस्तियों तक नागरिक सहम गए। करीब 7-8 मिनट ओले गिरने के बाद ही बंद हो गये।ओले बंद हो जाने के बाद लोगों ने राहत महसूस की |

Leave a comment