उरई | नामांकन पात्र वापस लेने का समय व्यतीत होने के साथ चुनाव अभियान का विधिवत श्रीगणेश शुरू हो गया है | इस क्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों की सभाओं की बारी आ गयी है | तदनुसार आगाज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की सभा से हो रहा है | नड्डा शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी गौरी शंकर वर्मा के समर्थन में स्थानीय जी आई सी ग्राउंड में दोपहर बाद लगभग 1 बजे सभा को संबोधित करेंगे |    

Leave a comment