
उरई | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आरोप लगाया है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले राष्ट्र विरोधी और आतंकवादी तत्वों की मदद करने की कोशिश की जिसे भुलाया नही जा सकता | उन्होंने कहा कि गोरखपुर में गोलघर इलाके में बंब ब्लास्ट करने वाले लश्कर ए तैइबा के आतंकवादियों और रामपुर में सी आर पी ऍफ़ कैंप पर हमला करके 7 जवानों को शहीद कर देने वाले आतंकवादी सरगना पर से अखिलेश ने मुकदमे वापस ले लिए थे | अगर उच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप न किया होता तो ऐसे तत्वों को उनके गुनाह की सजा कभी नहीं मिल सकती थी ।
जेपी नड्डा शुक्रवार को स्थानीय राजकीय इंटर कालेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी गौरी शंकर वर्मा के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे | इसके पूर्व सभा में कम उपस्थिति को लेकर जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल के कारण उनकी पार्टी को यहां एस डीएम को कुर्सियां गिनवाकर यह आश्वस्त करना पढ़ा कि एक हजार से ज्यादा लोग उपस्थित नही होंगे ।
उनके पास गिनाने को कुछ नहीं
उन्होंने सभा में कहा कि दूसरी पार्टियां चुनाव में यह गिना रही हैं कि सत्ता में आने पर वे लोगो की भलाई के लिए अमुक काम करेंगी | भाजपा अकेली पार्टी है जो बता पा रही है कि मोदी व योगी सरकार गरीबों की भलाई और दलितों व पिछड़ों के उत्थान के लिए इतनी योजनाएं चला रही है | इसके साथ ही उन्होंने आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना और महिलाओ के लिए इज्जत घर के निर्माण को लेकर आंकड़े गिनाए \ कहा कि इन योजनाओं में उत्तरप्रदेश में लोग सर्वाधिक लाभान्वित हुए है |

बीमारू राज्य विरासत में मिला था
उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश की गिनती भाजपा के सत्ता में आने से पहले बीमारू राज्यों में होती थी | आज वह देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है | उत्तर प्रदेश में पहले मात्र 15 मेडिकल कालेज थे, भाजपा सरकार में इनकी संख्या 59 हो चुकी है | उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे के निर्माण का तांता लगा है | जेपी नड्डा ने बार बार सपा का नाम लेकर उसे कोसा | उन्होंने कहा कि यह लोगो के जमीन जायदाद छीनने व़ाली माफियाओं की पार्टी है | इसके उम्मीदवार वे है जो जेल में हैं या बेल पर हैं | ऐसी पार्टी को जनता कभी अवसर नही देगी | नड्डा यहाँ हेलीकाप्टर से पहुंचे | उनका हेलीकाप्टर टाउन हाल में उतारा गया |







Leave a comment