सिरसाकलार-उरई  |

कस्बे में इस्थित इंडियन बैंक में दलालों  का बोलबाला है जो  बैंक के बाहर कागजों  से लेकर  ऋण पास तक कराने तक का  ठेका लेते है | कहते हैं  पैसे दो  और मनमर्जी का किसान कार्ड  बनवाओ। मैनेजर के अनुसार यह  झूठ है | हमसे किसी ने शिकायत नही की ।

बता दे कि इंडियन बैंक सिरसा कलार में नए मैनेजर के आते ही दलालों के बोलबाला शुरू हो गया है | गोले , पप्पू ,  मुवीन , केहर जो गाँव का नाम छिपाते हुए बताते हैं  कि अंदर बाहर घूम रहे दलाल ही आकर पूछते है कि किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना है तो बताओ | 1 लाख तक के बनवाने के लिए 10 हजार  बारहांसाला के , अलावा सभी कागज इसी में बनवाने का ठेका | 1 लाख से ज्यादा के अलग दाम बताते हैं |  लोग मजबूरी बस दे रहे हैं  क्योंकि किसान कार्ड की जरूरत सभी को है | गाँव का नाम छिपाते हुए गोले का कहना है कि एक दलाल ने हमारे किसान कार्ड के कागज बनवाने के नाम पर 5 हजार हड़प लिए|  कागज भी नही बने |  दूसरे बनवाने पड़े। बाद में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया 2 हजार देने पड़े | बोलते हैं  अंदर देना पड़ता है  तभी बनता  है | जिनके पास देने को नही है उन्हें दलाल मैनेजर के पास जाने ही नही देते |  लोगो का कहना है कि एक रिकवरी एजेंट भी दलाली के नेटवर्क से जुड़ा है |

इनसे पहले रहे बैंक में मैनेजर अविनाश आनन्द जब तक रहे दलाल बैंक के अंदर तक नही झाँक पाए। अब तो अपने आप को सर्वेसर्वा मानते हैं \  

जिम्मेदार बोले

इंडियन बैंक मैनेजर रवि कुमार का कहना है कि हमारे सज्ञान में ऐसा कोई मामला नही है न किसी ने हमे से शिकायत की है |

अगर ऐसा हो रहा है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी |

जिसे किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना है तो सीधे हमसे मिले।

Leave a comment