उरई | कुठौंद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग का मार्गदर्शी बड़ा बोर्ड चुनाव आचार संहिता का मुंह चिढा रहा है | प्रतीत होता है कि इस बोर्ड पर अभी तक जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ पायी है |

   गौरतलब है किविधान सभा चुनाव के लिए आचार संहिता के प्रभावी होने के एलान के बाद प्रशासन सार्वजनिक स्थानों से नेताओं और पार्टियों के झंडे , बैनर , पोस्टर , वाल राइटिंग , नेताओं की तस्वीरें मिटवाने के लिए युद्ध स्तरपर सक्रीय हो गया था लेकिन इसके वाबजूद यदाकदा एसी चीजें बनी रह गयी हैं जिसमें एक जगह है शंकरपुर पर प्रांतीय राजमार्ग की सड़क पर तना बोर्ड जिसमें नजदीक के प्रमुख गंतव्य और दूरी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की तस्वीर भी चस्पां है जिसे मिटवाने या ढांपने की बात फिलहाल प्रशासन भूला हुआ है |

Leave a comment