
माधौगढ़-उरई | राष्ट्र उत्थान में साधक स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शत- प्रतिशत मतदान के उद्देश्य को लेकर जिलाधिकारी जालौन प्रियंका निरंजन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल के निर्देशन में माधौगढ़ विधानसभा के राजकीय इंटर कॉलेज बंगरा ने अपनी महती भूमिका पुनः स्पष्ट की। विद्यालय के प्रधानाचार्य व माधौगढ़ तहसील के नोडल प्रभारी जयदेव नगायच के नेतृत्व में विद्यालय के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने टोली बनाकर गांव-गांव में मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया। इस क्रम में बंगरा में विद्यार्थियों ने टोली बनाकर प्रत्येक मतदाता को मत के महत्व को समझाते हुए अनुरोध किया कि आगामी 20 फरवरी को अवश्य वोट डालना है। विद्यार्थियों ने समझाया कि मतदाता के मतदान की चूक पूरे प्रदेश व देश को प्रभावित करती है। इसलिए सोच समझकर बिना किसी प्रलोभन और भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें । प्रधानाचार्य जयदेव नगायच ने स्थानों स्थानों पर मतदाताओं को एकत्र कर लोकतंत्र के पर्व 20 फरवरी को मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की ।







Leave a comment