उरई। आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आए लोगों को स्वयं तथा दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

शनिवार को नगर के झांसी रोड स्थित बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल में स्वीप की ओर से विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई । विद्यालय  के प्रबंधक अजय इटोरिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में मौजूद लोगों से  शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी । अजय इटोरिया ने  कहा कि विगत चुनाव में  लगभग 60 प्रतिशत के लगभग वोटिंग हुई थी। स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कहा कि कम मतदान वाले मतदान केंद्रों पर लोगों को अधिक से अधिक वोट देने के लिए  जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है | उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक और कार्यशाला में आए लोग स्वयं और आसपास रहने वाले लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें। कार्यशाला में मौजूद शिक्षिकाओं और आए लोगों को विद्यालय  के प्रबंधक ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे, आशीष तिवारी, नीतू सिंह, बंदना, नीरज त्रिपाठी, पुरुषोत्तम, गोविंद जी, आशुतोष सहित समस्त शिक्षक , शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a comment