सिरसाकलार-उरई |

थानां में रविवार को सीओ जालौन ने चुनाव सम्बन्धी चर्चाओं पर बात की |  एक गाँव के प्रधान ने चुनाव वोट न डालने को लेकर गाँव की चर्चा रखी।

बता दें  थानां में सीओ जालौन संतोष कुमार की अध्यक्षता में प्रधानों के साथ एक बैठक की जिसमे सीओ ने प्रधानो से कहा कि गाँवो में कोई चुनाव की भ्रामक खबर फैला रहा हो , माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा हो तुरंत सूचना करें। चुनाव पार्टी के लिए स्कूल में मिडडे मील का संचालन कर व्यवस्था करें। अगर किसी गाँव के बूथ में  किसी तरह की समुचित व्यवस्था में व्यवधान को तो हमे अवगत कराएं | बूथ में सभी व्यवस्थाये क्लियर होना चाहिए।

इसी बीच प्रधान जगतपुरा विवेक सिंह ने  अपनी बात रखीं कि पूरा गाँव चुनाव न डालने की जिद पर  अड़ा है |  ग्रामीणों का कहना है कि हदरुख से जगतपुरा तक 5 किलोमीटर रोड पैदल तक चलने लायक नही है|  इसी बात पर ग्रामीणों का चुनाव में मतदान न करने की धमकी के माध्यमसे  गुस्सा फूटा है |

सीओ ने इस बात पर प्रधान को समझाया पर इस पर अभी तक कोई सहमति नही बनी है |

बैठक में  सीओ संतोष कुमार , थानां प्रभारी अजय सिंह ,. 

सब इंस्पेक्टर अशोक चंदेल , अजयपाल , रविन्द्र प्रधान , पवन कुमार , अमित,  नागेंद्र चंद्रपाल सिंह आदि |

Leave a comment