विधानसभा_पर_प्रिन्स_द्विवेदी_ की_रिपोर्ट

माधौगढ़-उरई |  विधानसभा के चुनाव में अलग-अलग बिखरी पड़ी छत्रप को समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी राघवेंद्र धीमे-धीमे एक मंच पर लाने की कोशिश में है,जोकि काफी हद तक सफल भी होती दिख रही है। क्षेत्र के राजनैतिक हैसियत में शुमार राजघरानों को भी एक मंच पर इकट्ठा कर चुनाव को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गोपालपुरा राजघराना,रामपुरा राजघराना और सरावन राजघराने का अपने-अपने क्षेत्र में काफ़ी प्रभाव और राजनीति में दखल है। जिनको एक साथ लाने में राघवेंद्र की चुनावी टीम की मेहनत रंग ला रही है। पूर्व मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह के आवास पर राजा रामपुरा केशवेंद्र सिंह जूदेव,राजा सरावन प्रधुम्न सिंह जूदेव,राजा गोपालपुरा बृजराज सिंह जूदेव सहित सुरेंद्र सिंह सिद्धपुरा,सुरेंद्र लम्बरदार कुरसेंडा,रूपेंद्र सिंह उर्फ़ लला मढेला आदि दो दर्जन प्रमुख क्षत्रिय नेताओं की सपा प्रत्याशी राघवेन्द्र सिंह के लिए मीटिंग हुई। जिसमें विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि बातचीत का दौर सकारत्मक रहा और जल्द ही  धरातल पर इसका असर दिखाई देगा। वैसे राजनीति में राघवेन्द्र की एंट्री नई होने के बाद भी चुनाव मजबूत स्थिति में है लेकिन जातीय संतुलन फिट बैठ जाये तो सोने पे सुहागा हो जाये। इसके लिए क्षत्रिय वोटर को सपा के पाले में एकमुश्त लाने के लिए सटीक योजना को मूर्तरूप देना होगा। जिस पर ही राघवेन्द्र की टीम काम करती दिख रही है। अब 17 को प्रस्तावित योगी की जनसभा के बाद देखना होगा कि क्षत्रिय वोटर का रुझान क्या होता है?

Leave a comment