
कालपी –उरई |
वुधवार को स्थानीय एम एस वी इंटर कालेज के ग्राउंड पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने कालपी विधानसभा क्षेत्र की पार्टी उम्मीदवार उमाकांती सिंह के समर्थन में जनसभा करके लोगों से सहयोग तथा आशीर्वाद मांगा।
दोपहर तीन बजे इमरान प्रतापगढ़ी का हैलीकॉप्टर एम एस वी इंटर कालेज के बड़े ग्राउंड के अस्थाई हैलीपेड पर उतरा।ँ
जनसभा में इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने सम्बोधन में कहा कि लखनऊ की गद्दी पर लोग गांधीवादी की ताजपोशी चाहते हैं या गांधी को मारने वाले गोडसे समर्थक को इसका फैसला जनता को ही करना है। उन्होंने कहा कि छोटे दल के नेता आपके हित की लड़ाई नहीं लड़ सकते । पिछले साढ़े चार साल जनता पर हुये जुल्म के खिलाफ संघर्ष कांग्रेस, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा ने ही किया है। जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी में छात्राओं के ऊपर बर्बर लाठीचार्ज तथा लाइब्रेरी में आंसू गैस छोड़ने, हाथरस की रैप पीड़ित दलित लड़की के शव को रात में जलाने की घटनाओं का कांग्रेस ने ही विरोध किया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के मंदिर में नफरत फ़ैलाने की साज़िश चल रही है। उन्होंने झोली फैला कर कांग्रेस प्रत्याशी उमाकांती सिंह का सहयोग करने का आव्हान किया ।
इस मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह सरसेला, जिला अध्यक्ष दीपांशु समाधियां, पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम सुन्दर चौधरी, मनोज जाटव, बीरेंद्र सिंह चौहान, इस्लाम सुनार, डा रामकुमार मोरे, भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राजू सिंह मलथुआ,डा ए एम खान,अलीम अंसारी, शाहिद अली,शुजाउल हसन, गुल्लू मियां, मुहम्मद मंसूरी
आदि लोगों ने इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी उमाकांती सिंह को आशीर्वाद देने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन अमित पांडेय द्वारा किया गया।







Leave a comment