उरई ।

भारतीय रिजर्व बैंक लखनऊ के निर्देश के क्रम में बुद्धवार को वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन स्टेशन रोड स्थित पॉयनियर कोचिंग सेन्टर में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अनुपम कुमार गुप्ता की अध्यक्षता मे किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रुप से अविनेश गोयल, अधिकारी एल.डी.एम.ऑफिस जालौन, कैलाश नरायण खरे, अजय राजपूत प्रबंधक पायनियर कोंचिग सेन्टर ,स्टाफ एवं सेन्टर के विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मे कैलाश खरे ने विद्यार्थियों  को वित्तीय साक्षरता सप्ताह की भूमिका,उद्देश्य एवं उपयोगिता के बारे मे बता कर उनका  सभा मे स्वागत किया एवं उनमें  वित्तीय सक्षारता के  प्रति जागरुकता बढ़ाई।

अगले क्रम अविनेश गोयल ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह की थीम एवं साक्षरता सप्ताह के  मुख्य बिंदुओ पर विस्तृत चर्चा की।  गोयल जी ने बताया कि साक्षरता सप्ताह की थीम डिजिटल चुनो सुरक्षा के साथ है एवं डिजिटल कैसे अपनाये के बारे विद्यार्थीयों  को विस्तृत जानकारी दी।

गोयल जी बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म मे माध्यम से डिजिटल ट्रान्जेशन करते वक्त सुरक्षित महसूस करे एवं बिल्कुल डरे नही |  इससे जुडी सावधानिया रखे। श्री गोयल ने बताया कि कोई भी अपने पासबर्ड,ओ0टी0पी0,सी0बी0बी नम्बर को किसी के साथ मोबाइल एवं व्यक्तिगत रुप से साझा न करे एवं अगर कोई कहे कि वह बैंक से तरफ से बात कर रहा है तो भी आप अपने पासवर्ड,ओ0टी0पी0,सी0बी0बी नम्बर को किसी के साथ साझा न करे एवं अपने एप्लीकेशन मे

अंत मे खरे जी ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये समस्त विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया एवं सभा का समापन किया।

Leave a comment