कालपी-उरई |

जनपद जालौन के तीसरे चरण 20 फरवरी रविवार को  हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 में हुए  मतदान में मतदाताओं ने सक्रियता दिखाते हुए कुल मिलाकर 59. 96 प्रतिशत मतदान किया।

विधानसभा वार मतदान का प्रतिशत देखा जाए तो सबसे अधिक 61.1% मतदान 221 उरई विधानसभा में हुआ ।

वही 220 कालपी विधानसभा से भी लगभग लगभग 61 प्रतिशत मतदान हुआ यानी 60.9 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 इसी तरह 219 माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 57.89प्रतिशत वोटरों ने वोट डालकर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में 10 मार्च तक के लिए कैद कर दिया।

यदि समयबद्ध बोट प्रतिशत निकाला जाए तो प्रातः 7:00 बजे से शुरू हुए मतदान में 219 उरई विधानसभा में 9बजे तक 11.70; % दोपहर 11:00 बजे 24 .25% दोपहर 1:00 बजे 40.50 % 3:00 बजे तक 49.5% तथा 5:00 बजे तक 55.70 %और मतदान के अंतिम समय 6बजे तक तक उरई विधानसभा में कुल 61 .1 प्रतिशत मतदान हुआ।

220 कालपी विधानसभा की स्थिति के बारे में बताया जाए तो सुबह 9:00 बजे तक 8.50 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले 11:00 बजे 20.22 वहीं 1बजे तक पर 35.72 तथा3:00 बजे तक 44.20 व 5:00 बजे तक 53 .20 %और अंत में 6:00 बजे तक कालपी में कुल मतदान हुआ 60.9%।

जनपद की 219 माधौगढ़ विधानसभा से उरई तथा कालपी विधानसभा से कम मतदान हुआ जिसमें 9:00 बजे तक 8.32 % 11:00 बजे तक 20.57% 1:00 बजे तक 36.8% 3:00 बजे तक46.90%व 5:00 बजे तक 52. 62% कुल मिलाकर  6बजे तक  माधौगढ़ विधानसभा में 57 .89% मतदान हुआ।

Leave a comment