उरई | जिले में लोगों  के बीच पुलिस का अभिभूतदायक  जन मित्र चेहरा एक बार फिर उभर कर सामने आया है | कुएं में जा गिरे एक वृद्ध को निकाल कर समय से उपचार की व्यवस्था करके पुलिस ने फ़र्ज़ अदायगी की शानदार मिसाल कायम की | ग्रामीणों ने साफ़ कहा कि मौत के मुंह में पहुँच चुके वृद्ध को मिले जीवन दान का पूरा श्रेय सिरसाकलार के थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश  तिवारी और उनके सहयोगियों की तत्परता को है  |

    परम्परागत रूप से कहीं भी पुलिस का पदार्पण अपशकुन का प्रतींक माना जाता रहा है लेकिन वर्तमान पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विपत्ति के समय लोगों की मदद के लिए आगे आगे रहने की ऐसी भावना से अपने सहयोगियों को ओतप्रोत कर दिया है कि जब भी उन्हें किसी  व्यक्ति के बारे में संकट में फंसे होने की जानकारी मिलती है तो वे उसकी मदद के लिए जान तक पर खेल जाने को तैयार हो जाते हैं | इसलिए पुलिस की  मनहूस पहचान संकटमोचक के रूप में स्थापित होती जा रही है |

   बताया जाता है कि गुरुवार को सिरसाकलार थाना क्षेत्र  के  पीपरी अठगइयां में खेत में बने कुएँ में एक 60 वर्षीय वृद्ध के गिर जाने की सूचना आई | गाँव वाले उसे बाहर निकालने के लिए  कोई सहायता कर पाने की स्थिति में नहीं थे | उधर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी ने सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक विजय द्विवेदी और अन्य सहयोगियों के साथ बिना समय गंवाए मौके की ओर कूंच कर दिया जिससे आनन् फानन उसे बाहर निकालने की व्यवस्था संभव हो गयी  हालांकि इस बीच उसकी हालत बिगड़ चुकी थी | थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी बाहर आने के बाद उक्त वृद्ध को बेहोशी हालत में  अपनी सरकारी गाड़ी से कुठौंद के सरकारी अस्पताल ले गए जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा हुई | इस बीच एम्बूलेंस की व्यवस्था कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत अब ठीक बतायी गयी है | वृद्ध का नाम भदोले धानुक निवासी भिटारी बताया गया है |  

Leave a comment