उरई | भाजपा के माइक्रो डोनेशन के लिए एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जेडीसी बैंक सभागार में आहूत की गई | भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में माइक्रो डोनेशन का महाअभियान चलाया जा रहा है | उसी क्रम में भाजयुमो जालौन ने जे डी सी बैंक सभागार में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमिय त्रिपाठी लकी के नेतृत्व में बैठक की गई जिसमें मुख्य अतिथि भाजयुमो कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शशांक गुरनानी जी मौजूद रहे |

मुख्य अतिथि ने इस मौके पर कहा कि जालौन  जिले के 19 मंडलों में से  प्रत्येक मंडल में कम से कम 500 लोगों से माइक्रो डोनेशन के माध्यम से कैंप लगाकर घर-घर जाकर भाजपा के लिए दान करवाना है | भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा जिस तरीके से पूरी भाजयुमो टीम ने चुनाव में काम किया है वह बहुत ही सराहनीय है और हम लोगों के लिए कोई लक्ष्य मुश्किल नहीं है | माइक्रो डोनेशन का महा अभियान का कार्यक्रम भी जिले में भव्य होगा |

बैठक में जिला महामंत्री आदर्श सोनकिया जी, भूपेंद्र दोहरे   जिला उपाध्यक्ष सुभाष पिंडारी जी, जिला उपाध्यक्ष राम पटेरिया जी  जिला मंत्री ,जसवीर कुशवाहा जी, केपी तोमर जी, जिला कोषाध्यक्ष , शिवम गुप्ता जिला कार्यकारिणी सदस्य , अपूर्व मिश्रा , ऋषि अग्रवाल,  दीपक तिवारी एवं समस्त पधाधिकारी उपस्थित रहे|

द्वारा जिला सह मीडिया प्रभारी भाजयुमो

कौशल पांडेय

Leave a comment