
माधौगढ़- शादी में लोग लाखों रुपए खर्च करते हैं लेकिन फिर भी नियत में खोट आ जाता है। जिस कैमरे वालों ने शादी की हसीन पलों को फोटो के माध्यम से कैद किया हो। उसी को अपनी मेहनताना का पैसा ना मिले तो कैसा लगता है? इसी को लेकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जितेंद्र सिंह पुत्र संतोष कुमार निवासी हैदलपुरा ने कोतवाली माधौगढ़ में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि गांव में मुन्नीलाल व्यापारी पुत्र श्रीनारायण के लड़के की शादी में कैमरा की बुकिंग हुई थी। जिसमें ₹10000 पूरे कार्यक्रम के तय थे। उसने पूरी ईमानदारी से उन सभी पलों को अपने कैमरे के माध्यम से कैद किया,जिन से शादी समारोह की यादें ताजा बनी रहे। लेकिन शादी होने के बाद मुन्नीलाल मुकर गए और सिर्फ बयाना का ₹500 दिये। जबकि ₹9500 अभी तक बकाया है। पीड़ित ने कई बार उनके दरवाजे पर अपने कैमरे के पैसे मांगे लेकिन अभी तक उसे पैसे नहीं दिए गए। आखिर में थक कर उसने अपने मेहनताना की मांग को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
Attachments area







Leave a comment