
मंगलवार को कालपी तहसील के ग्राम मंगरौल में दिव्यांग जनों के लिए क्रॉस डिसेबिलिटी प्रशिक्षण आयोजित किया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण का संयोजन एन. सी. पी. ई. डी. पी. फैलो जाविद खान ने किया इसमें 14 दिव्यांग जनों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण शिविर में दिव्यांगों को श्रेणी बद्ध कर उनका डाटा तैयार करने उनके प्रमाण पत्र बनवाने और उन्हें उनके बारे में चलाए जा रहे हैं सरकारी योजनाओं से अवगत कराने उनके सरकारी नौकरियों में समायोजन और स्वरोजगार के बारे में सहायता की जानकारी दी गई इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों में प्रधान प्रतिनिधि सिद्धार्थ कुमार और समाजसेवी राजेश गौतम , रामपाल, सुभाष चंद्र, जितेंद्र ,धर्मेंद्र ,रामदास आदि मौजूद रहे।







Leave a comment