उरई | सिरसाकलार थाने में शुक्रवार को जालौन सर्किल के क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने अभिलेखों और सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर विभाग के बारे में शासन की प्राथमिकताओं को ले कर स्टाफ को आवश्यक पाठ पढ़ाए और हिदायत दी कि इसमें कोताही से बचें वरना दण्डित होना पड़ सकता है |

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले शस्त्रों की चेकिंग की | इसी बीच अभिलेख जांचें और मालखाना देखा | थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी से उन्होंने जरूरी जानकारियाँ लीं | कहा कि महिला सुरक्षा की शिकायतों के मामले पूरी संवेदनशीलता से संज्ञान में लें | इसी तरह थाणे मनाने वाले पीड़ित की शिकायतों में भी गंभीरता पूर्वक कारवाई करें | अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त रहें और शांतिप्रिय नागरिकों के प्रति गरिमापूर्ण बर्ताव करें |

Leave a comment