कुठौंद – उरई | गत गुरुवार को ट्रैक्टर से कुचल कर एक युवक की मौत के बाद भड़के उपद्रव को ले कर स्थानीय पुलिस ने आज आधा दर्जन आरोपितों को गिरफ्तार कर संगीन धाराओं में जेल भेज दिया है |
27 अप्रैल की इस घटना में उपद्रवियों ने सड़क जाम कर भारी तोड़फोड़ की थी जिसमें पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था और प्रभारी निरीक्षक सहित कई पुलिस कर्मियों के साथ उपद्रवियों ने हाथापाई भी कर डाली थी | बाद में सी ओ संतोष कुमार ने मौके पर पहुँच कर अपनी सूझ बूझ से किसी तरह मामला सम्हाला था | आज पुलिस ने क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नजीर कायम करने के इरादे के साथ सख्त कारवाई शुरू की जिसमें फिलहाल 6 लोगों पर गाज गिरी है | गिरफ्तार किये गए लोग हैं – अनीश फौजी पुत्र बहादुर उम्र 26 वर्ष संजीव पुत्र हरि गोविंद उम्र 23 वर्ष प्रदुम निषाद पुत्र कमलेश बाबू उम्र 24 वर्ष बबलू पुत्र हरि गोविंद निषाद उम्र 20 वर्ष निवासीगण टिकरी मुस्तकिल थाना सिरसा कलार जनपद जालौन मुकेश पुत्र छोटेलाल निषाद उम्र 20 वर्ष गोपाल जी पुत्र राम सिंह निषाद 19 वर्ष निवासी ग्राम दौलतपुर बील्हापुर थाना भोगनीपुर कानपुर देहात | सभी पर संगीन धाराएं आयद की गयी हैं जिससे उपद्रवी बदहवास हो गए हैं |







Leave a comment