उरई |

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड महेवा के ग्राम पंचायत उरकरा में मवेशी बसेरा  बनने से गरीब पशुपालकों की जिन्दगी में नयी बहार आ गयी |   रूखसाना ने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। एसी ही एक पशुपालक  रूखसाना ने बताया कि वे  एक गृहणी एवं लघु कृषक है, उनके  मवेशी  पहले  खुले में बंधे रहते थे, धूप बारिश एवं सर्दी जैसे मौसम में पशु बीमार हो जाते थे | खुले में बंधे होने की वजह से खेलते समय  छोटे-छोटे बच्चों को भी चोट पहुंचा देते थे।

उन्होने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत पशु आश्रय का निर्माण होने के पश्चात अब उन्हें अपने मवेशियों को निरापद तबेले  में बाँधने की सुविधा मुहैया हो गयी है जिसमें  अब धूप, बारिश हो या  सर्दी हर  मौसम में मवेशी सुरक्षित रहते हैं। पशुओं की दूध की क्षमता भी बढ़ गयी है जिससे आर्थिक लाभ भी मिल रहा हैं। पशु शेड में चरही एवं नाद का निर्माण भी कराया गया है जिससे  पशुओं का भूसा, चारा एवं पानी खराब नही होता हैं | पशु शेड में खड़ंजा का निर्माण होने से कीचड़ नही होता है,|  पशुओं को खुरपका बीमारी का खतरा भी कम हो जाता हैं।

Leave a comment