उरई | मुख्य विकास अधिकारी डा० अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नितिन अग्रवाल राज्य मंत्री आबकारी विभाग, उ०प्र० सरकार का जनपद जालौन में दिनांक 01.05.2022 को भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है | इस दौरान  11:00 बजे पूर्वान्ह में उनके द्वारा विकास भवन के सभागार में बैठक की जायेगी |  इसके पश्चात ग्राम पंचायत आटा, विकास खण्ड कदौरा में जन चौपाल की जायेगी। इसके साथ-साथ गौशाला, प्राथमिक / सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मलिन बस्ती आदि का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा।

अतः समस्त संबंधित अधिकारी / कर्मचारी को निर्देशित किया जाता है कि वह ग्राम पंचायत आटा का भ्रमण करके अपने विभाग की समस्त योजनाओं का परीक्षण कर लें और बुकलेट में एक बार पढ़ ले कि कोई त्रुटि न रह जाये। खण्ड विकास अधिकारी कदौरा का दायित्व है कि वह भी उक्त ग्राम का भ्रमण करके सुनिश्चित कर लें कि वहाँ पर किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाये तथा ग्राम स्तरीय अधिकारी / कर्मचारियों को निरीक्षण / चौपाल में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित कर दे। जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि वह भी किसी अधिकारी / कर्मचारी को लगाकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा लें तथा ग्राम पंचायत की बुकलेट बनवाकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ।

Leave a comment