उरई। मुख्य विकास अधिकारी डा० अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि साध्वी निरंजन ज्योति मंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली का दिनांक 30.04.2022 को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इस क्रम में  मंत्री जी द्वारा दिनांक 30.04.2022 को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ उनके विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक दिशा की बैठक समापन के उपरांत विकास भवन में की जाएगी। अतः उक्त बैठक में अपने विभाग की अद्यतन सूचनाओं सहित दिनांक 30.04.2022 को दिशा की बैठक के उपरांत विकास भवन के सभागार में अनिवार्य रूप से बैठक में प्रतिभाग करें।

Leave a comment