माधौगढ़-नगर के शालिनी पैलेश गेस्ट हाउस में एक विवाह समारोह के दौरान जयमाला पर दुल्हन की फोटो निकालने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बैठा लिया,वहीं घायलों को इलाज के लिए माधौगढ़ और जालौन के अस्पताल में भिजवाया गया है।
फ़ोटो निकालना बना विवाद का कारण
शालिनी पैलेश गेस्ट हाउस में सोप्ता कोतवाली माधौगढ़ निवासी दर्शन सिंह की पुत्री सिंकी का विवाह था,जिसमें जालौन के दलालनपुरा मुहल्ले से बबलू के बेटे कोमल की बारात आई हुई थी। तभी रात 2 बजे के बाद जयमाला कार्यक्रम के दौरान फ़ोटो निकालने को लेकर विवाद हो गया। दुल्हन के भाई राहुल ने बताया कि जयमाला पर फ़ोटो निकालने को लेकर हंगामा हुआ। बाद में विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर के आधा दर्जन लोग राहुल पुत्र दर्शन सिंह,अमर सिंह पुत्र रामदास,संतोष कुमार पुत्र कृष्णकुमार,सर्वेश पुत्र तुलाराम लाठी,डंडों के हमलों में घायल हो गए। युद्ध के मैदान में तब्दील हुये विवाह समारोह में 1 सैकड़ा कुर्सियां टूट गई। इसके बाद विवाह की रस्में रोक दी गई। दुल्हन बदहवाश सी रोती हुई बेहोश हो गयी।
पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाया कोतवाली
सूचना के बाद कोतवाली पुलिस,डायल 112 के फोर्स ने पहुंचकर दोनों ओर के लोग को पकड़कर कोतवाली में बैठा लिया है। दोनों तरफ से तहरीर नहीं दी गयी थी। फ़िलहाल शादी का कार्यक्रम रुका हुआ है।








Leave a comment