सी पी आई ने पाली काण्ड में राज्यपाल को  ज्ञापन भेज दोषियों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग

उरई | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला शाखा  ने ललितपुर के पाली में पुलिद द्वारा नाबालिग के साथ रेप के मामले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है ।

पार्टी के नेता का0विनय पाठक ने कहा कि ललितपुर की घटना जघन्यतम अपराध है |  मुख्यमंत्री को स्वयं इस घटना को संज्ञान में लेकर दोषियों के विरुद्ध रासुका लगा कर उन्हें सलाखों के पीछे करना चाहिए।

वरिष्ठ शिक्षक नेता का0 गिरन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार इस शर्मनाक  घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करे  तथा पीड़िता को 1 करोड मुआवजा दिया जाए।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से का0सुधीरअवस्थी , पार्टी के सहायक सचिव का0 प्रभूदयाल पाल,  क0देवेश चौरसिया,  कमाल अहमद , बब्लू शर्मा , अजय श्रीवास्तव,  राजकुमार चौरसिया,  राजेन्द्र बाथम,  रविन्द्र आजाद , सौरभ सोनी, जीतू पाल , अशोक गुप्ता (महाबली )आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a comment