युवक के साथ 4 लोगों ने की मारपीट,मामला दर्ज

माधौगढ़- रेंढ़र थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में 4 लोगों ने एक युवक के साथ में मारपीट कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का रेंढ़र के अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया। मानपुरा गांव में हकीम खान पुत्र मुंशी खान अपने घर के पास बैठा हुआ था। तभी जसवंत पुत्र मोहर सिंह, राघवजी पुत्र जसवंत,रिंकू पुत्र मानसिंह, रामू पुत्र समरथ आए और ऐसे व अपसार को मारने पीटने लगे व गाली गलौज करने लगे। विवाद का कारण पूछा तो भी नहीं बताया। बुरी तरह से जख्मी करके भाग गए और धमकी दे गए कि कहीं भी चले जाओ मेरे खिलाफ कुछ नहीं होने वाला। पीड़ित मारपीट में घायल होकर सीधा कोतवाली पहुंचा। जहां उसने लिखित तहरीर दी। अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया

Leave a comment