बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग,मचा कोहराम

माधौगढ़- बिजली के शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आस पास रखे हुये कपड़े आग की चपेट में आ गए। जिससे धूल के गुब्बार बाहर निकलने लगे। आग की खबर लगते ही मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इंस्पेक्टर अजय कुमार अवस्थी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल अग्निशमन को फोन कर मौके पर पहुंचने के कहा लेकिन तब तक मोहल्ले वालों के प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया।

नगर के रामपुरा बस स्टैंड पर सुरेंद्र सिंह पुत्र रूप सिंह के मकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। वहीं पास में रखे कपड़ों के बॉक्स में भी आग अंदर तक घुस गई। जिसकी वजह से आंख का गुबार आसमान में दिखाई देने लगा। आग की सूचना पर पूरे मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। तत्काल बिजली को बंद कराया गया और इंस्पेक्टर अजय कुमार अवस्थी ने अग्निशमन को मौके पर पहुंचने की हिदायत दी। तब तक मोहल्ले वालों के सहयोग से आग पर पानी डालकर बुझा लिया गया लेकिन तब तक वॉशिंग मशीन, गृहस्थी का कीमती सामान आदि जल गए। लेकिन गनीमत रही घर के मुख्य भाग से आग बची रही। समय रहते अगर आग पर काबू न पाया गया होता तो निश्चित ही बहुत बड़ा नुकसान होता। फिर भी 70 80 हजार का नुकसान हो गया।

Leave a comment