ओवरलोड बालू ट्रकों की शामत , कुठौंद थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई

उरई | जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर खनिज विभाग ने कुठौंद थाना क्षेत्र में ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 ट्रकों का चालान किया|  साथ ही एक ट्रक मालिक द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। ओवरलोडिंग को लेकर प्रदेश सरकार सख्त है जिसको लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी जनपद में ओवरलोडिंग ओर अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है | खनिज विभाग के जिम्मेदारों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी हालत में जनपद में ओवरलोडिंग ओर अवैध बालू खनन बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

कुठौंद थाना क्षेत्र में 29 ओवरलोड ट्रकों का चालान

जिलाधिकारी के निर्देश पर खनिज विभाग लगातार ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चला रहा है। आज कुठौंद थाना क्षेत्र में खनिज अधिकारी रणवीर सिंह , खनिज इंस्पेक्टर मुकेश मिश्रा ने ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाकर 29 ओवरलोड ट्रक पकड़े जिनका चालान किया गया। खनिज विभाग की कार्रवाई की सूचना अन्य क्षेत्रों में पहुंची तो हड़कंप मच गया।

एक वाहन मालिक पर रिपोर्ट

कुठौंद में चल रही करवाई के दौरान एक वाहन स्वामी ने विभागीय टीम के साथ अभद्रता कर दी जिसको लेकर खनिज विभाग ने वाहन स्वामी के खिलाफ थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया। एक माह में तीन सौ से अधिक गाड़ियों का चालान किया गया है । खनिज अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के  निर्देशानुसार जनपद में लगातार ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में 337 ओवरलोड ट्रकों का ओन लाइन और ऑफ लाइन चालान किया गया जिससे एक करोड़ सत्तर लाख का राजस्व बसूला गया | चेक बैरियर से भी हुए चालान | ओवरलोडिंग को रोकने के लिए खनिज विभाग ने जोल्हूपुर मोड़ पर चेक पोस्ट बनाई है  जिसमें ओवरलोडिंग को लेकर 5300 नोटिस जारी किए गए। इनमें  5 करोड़ रुपये की  आरसी काटी गई है। उन्होंने बताया कि जनपद से किसी भी तरह से ओवरलोड ट्रक नहीं निकलेंगे|  ऐसा करने वाले मोटर स्वामियों पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

कुठौंद क्षेत्र में भी स्थापित होगा बैरियर

 उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने कुठौंद थाना क्षेत्र में भी एक चेक पोस्ट बनाने का फैसला लिया है | जल्द ही यहां पर चेक पोस्ट तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध खनन को लेकर खनिज विभाग बेहद सतर्क है |  अवैध खनन की सूचना पर खनिज विभाग त्वरित कार्रवाई कर रहा है।

Leave a comment