दो ओवर खेल कर एसपी ने किया डीसीए के अंडर 19 सिलेक्शन मैच का शुभारंभ

 

उरई | जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन के तत्वावधान में    अंडर-19 के रजिस्टर्ड खिलाड़ियों के बीच तीन दिवसीय सिलेक्शन मैच शुरू हो गए हैं जिनका  शुभारंभ पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस लाइन में डीसीए द्वारा तैयार किए गए ग्राउंड पर दो ओवर खेलकर किया |  पहला ओवर पुलिस लाइन के आरआई पारसनाथ चौधरी द्वारा फेका गया और दूसरा ओवर उत्तम कुमार ने फेंका ।

सिलेक्शन मैच उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्याम बाबू की निगरानी में हुआ, कार्यक्रम के दौरान डीसीए के उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी व  कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 

पुलिस लाइन ग्राउंड को डीसीएस जालौन द्वारा तैयार किया गया जिसके लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी नाम रखने की संस्तुति की। पुलिस अधीक्षक ने सभी खिलाड़ियों का  मनोबल को बढ़ाते हुए उनसे अच्छे प्रदर्शन की अपील की।

 यूपीसी उपाध्यक्ष श्याम बाबू ने बताया कि तीन दिन तक लगातार अंडर 19 वर्ग के खिलाडियों का खेल   मैच के माध्यम से परखा जाएगा जिसमें  स्कोर शीट के अनुसार उनका  चयन किया जाएगा | जिले की सभी रजिस्टर्ड एकेडमी की टीमें बनाई गई हैं जिनके बीच यह मैच खेले जा रहे हैं। चयनित खिलाड़ियों को यूपीसीए में होने वाले ट्रायल में शामिल किया जाएगा। इस दौरान संयुक्त सचिव विनय कुमार उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी,  विनोद चतुर्वेदी, वरिष्ठ सदस्य शरद श्रीवास्तव, उदय वीर सिंह पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी के सचिव उत्तम कुमार, सीरौठिया , क्रिकेट एकेडमी के सचिव अंशु , रूद्र क्रिकेट एकेडमी के सचिव प्रशांत कुमार, अशोक साहू जालौन और कमल सैनी कालपी मौजूद रहे।

Leave a comment