कुठौंद बना जिले का पहला विद्युत सब स्टोर ,80 गांव की जनता को मिलेगा लाभ

 उरई | क्षेत्र की जनता को अब ट्रांसफार्मर खराब होने पर अब 50 किलोमीटर दूर उरई नहीं जाना पड़ेगा |  झांसी से अधिशासी अभियंता कार्यशाला राकेश सिंह ने बताया कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जी के निर्देशन में जिले का पहला सब सेंटर कुठौंद को बनाया गया है | यहां पर सभी प्रकार के ट्रांसफार्मर उपलब्ध रहेंगे और ट्रांसफार्मर खराब होने पर क्षेत्र की जनता को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी |  फिलहाल में 6 ट्रांसफार्मर कुठौंद स्टोर पर  उपलब्ध करा दिए गए हैं |  गौरव शर्मा ए ई  ने बताया कि अभी और ट्रांसफार्मर आएंगे और धीरे-धीरे करके क्षेत्र के सभी स्टेशनों को भी कुठौंद से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा |  इस मौके पर एसडीओ अखिलेश यादव जेई, नवनीत अग्रवाल जेई , अभिषेक सिंह टीजी टू , शालिग्राम ,.,कमलाकांत , रोहित,  बलवीर,  सोनू , सौरभ , संदीप याज्ञिक आदि स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a comment