माइक्रो डोनेशन में बुन्देलखण्ड में भाजयुमो जालौन अव्वल, प्रदेश में दूसरे स्थान पर,जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी  के नेतृत्व में  लोगों ने किया माइक्रो डोनेशन

उरई । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे माइक्रो डोनेशन अभियान में समूचे बुन्देलखण्ड में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी लकी के कुशल नेतृत्व में जालौन को पहला स्थान व प्रदेश में जिले को  दूसरा स्थान मिला  है। जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी लकी ने  बताया कि जिले मे लोगों ने उत्साहपूर्वक माइक्रो डोनेशन किया है |  साथ ही उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इसके लिए बधाई दी है। बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने 42 वें स्थापना दिवस पर माइक्रो डोनेशन का विशेष अभियान शुरू किया था । प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश अभियान का शुभारंभ किया था|  साथ ही हर जिले में जिला स्तर

पर अभियान के संचालन के लिए टीम बनाई गई है। जो मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को माइक्रो डोनेशन के माध्यम से जुड़ने की अपील कर रही है।

आम जन नमो ऐप के माध्यम से 5 रुपया, 50 रुपया, 100 रुपया, 500 रुपया और 1000 रुपए तक का सूक्ष्म सहयोग कर सकेंगे। इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। 7 मई तक चलने वाले अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर से लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे| जालौन ने बुंदेलखंड में पहला स्थान व प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी लकी ने  इसके लिए जिले के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने 42 वें स्थापना दिवस पर माइक्रो डोनेशन का विशेष अभियान शुरू किया था । प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने नमो ऐप के जरिए पार्टी कोष में सहयोग करते हुए अभियान का शुभारंभ किया था |

Leave a comment