27 वीं पुन्य तिथि पर भारती जी को याद कर पत्रकार हुए विह्वल

हमीरपुर | जिला परिषद परिसर स्थित  रेडिकल टाइम्स के ब्यूरो कार्यालय में समाचार पत्र समूह के संस्थापक कृष्ण बल्लभ भारती की 27 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी | इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इतना आसान नहीं होता कृष्ण बल्लभ भारती बनना. वह 48 वर्ष के जीवन काल में पत्रकारिता , शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक स्मरणीय कार्य कर गए जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता | उनकी प्रेरणा से आज सैकड़ों लोग पत्रकारिता क्षेत्र में अपना विशेष योगदान दे रहे हैं.

 जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने भारती जी को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. कार्यक्रम के संयोजक अनिल सोनी ने दैनिक रेडिकल्स टाइम्स व  दैनिक अग्निचरण के संस्थापक स्वर्गीय कृष्ण बल्लभ दुबे भारती के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने प्रारंभिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालयों की स्थापना कर पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाई. उन्होंने बताया कि संपादक जी की विशेषता की लंबी सूची है. इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार गणेश सिंह विद्यार्थी ने कहा कि भारती जी विनोदी, हंसमुख एवं चुंबकीय व्यक्तित्व के धनी थे. उनका  मधुर व्यवहार ल्प्गों को  आकर्षित करके अपना बना लेता था | . उन्होंने पत्रकारों को उचित प्लेटफार्म देकर उनकी रोजी रोटी का प्रबंध किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रेम दत्त दीक्षित ने कहा कि भारती जी महापुरुष थे. उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अनेक झंडे गाड़े . उनके असमय निधन  से पत्रकारिता को भारी क्षति हुई है. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिंह , ब्रजकिशोर कटियार, आशीष दीक्षित, मेहर मधुर निगम, विनीत तिवारी, मोहित द्विवेदी, आशुतोष दीक्षित, विकास सोनी, पवन तिवारी, जितेंद्र पांडे आदि पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भारती जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इस कार्यक्रम के आयोजक अनिल सोनी ने अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया |

Leave a comment